खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जिले में फर्जी किसान बनकर ले रहे, किसान सम्मान निधि योजना का लाभ

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में फर्जी किसान बनकर दलालों के जरिए फर्जीवाड़ा करके धांधली करने का खेल लंबे समय तक जिले में किया गया, जिससे आज भी सैकड़ों अपात्र लोगों को भी किसान सम्मान निधि योजना से लाभ मिल रहा है। गौरतलब है कि किसानो के हितार्थ केन्द्र सरकार के द्वारा 1 दिसम्बर 2018 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया गया है। जहां आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महात्वाकांक्षी किसान सम्मान निधि योजना को डिंडौरी जिले में जिम्मेदार अधिकारियो के द्वारा फर्जीवाड़ा करते बडे़ पैमाने पर अपात्र किसानों के नाम जोड़ कर करोड़ों रुपए का पलीता लगाया जा रहा है। योजना के अनुसार पंजीकृत किसानों को केन्द्र सरकार के द्वारा तीन किस्तो में प्रतिवर्ष 6000 हजार रूपए अनुदान दिये जाने का प्रावधान है। बताया गया कि इसके अलावा मध्यप्रदेश में राज्य सरकार के द्वारा 4000 हजार रूपए अतिरिक्त राशि दिये जाने की घोषणा किया गया है। पीएम के महात्वाकांक्षी योजना पर लंबे समय से बिचोलियों की काग दृष्टि लगी हुई है। बताया गया कि राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारियो के भूमिहीन किसानों के नाम योजना में दर्ज कर लाभ दिया जा रहा है। इस तरह की मामलों की बात करें तो जिले में एक दो नही बल्कि सैकड़ों की संख्या में अपात्र भूमिहीन किसान लाभ ले रहे है। आरोप लगाया गया कि जिनके नाम पर भूमि है ऐसे कई किसानों को सम्मान निधि योजना का लाभ नही मिल पा रहा है। योजना के लाभ से वंचित पात्र किसानों की जिले में भारी तदात है, जो कि लाभ लेने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहैं है।

सक्रिय दलालों के जरिए जिले में हुआ, व्यापक स्तर पर फर्जीवाड़ा :-  बताया गया कि राशि वसूल करने जिले भर में दलाल सक्रिय रहे। गौरतलब है कि किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने के नाम पर जिले भर में बिचोलियां सक्रिय है, जिनके द्वारा भूमिहीन एवं अपात्र किसानों को गॉरटी के साथ लाभ दिलाने के नाम पर 2000 हजार रूपए से लेकर 3000 हजार रूपए तक लिया जा रहा है। सूत्रो की मानें तो फर्जीवाड़े की इस खेल में विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से इंकार नही किया जा सकता है। नाम न छापने की शर्त पर बताया गया कि जिले भर में बिचौलियों के द्वारा यहां तक दावा किया जाता हैं कि परिवार के सभी सदस्यो को भी योजना का लाभ दिलवाने देंगे। आरोप है कि हितग्राही से 2000 हजार रूपए वसूल किया जा रहा है। दावा किया जाता है कि दलालों को 2000 हजार रूपए देने के एक दिन बाद ही उनका नाम योजना में जुड़ जाएगा। दलालों के द्वारा हितग्राहियों के नाम पर निवास पंचायत से हटाकर जिले के दूर -दराज के पंचायतों में दर्ज करते हुए रकबा एवं खसरा नंबर भी दर्ज किया जा रहा है। आरोप के अनुसार मिलीभगत करके किसान बनकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर योजना का लाभ दिया जा रहा है, जिससे हर साल शासन-प्रशासन को करोड़ों का नुकसान भी हो रहा है।

क्या कहते हैं.. किसान सम्मान निधि योजना के लाभ पाने की दिशा निर्देश :-  गौरतलब है कि केन्द्र सरकार के द्वारा किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानो के लिए स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पात्र किसानों के पहचान के लिए कट आफ डेट 01 फरवरी 2019 निष्चित की गई है। जारी नियमों के मुताबिक उपरोक्त दिनांक तक स्थित भू अधिकारों को ही अधिकार मानकर किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सहायता दी जावेगी। दिशा निर्देश में योजना में अन्य संसोधन के लिए केन्द्रीय केबिनेट में निर्णय लेने का जिक्र किया है। किन्तु डिंडौरी जिले के जिम्मेदार अधिकार केन्द्र सरकार के निर्देशों को ठेंगा दिखाते हुए मनमानी पूर्वक योजना का कियान्वयन करवा रहें हैं। फर्जी दस्तावेज से किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलने से शासन प्रशासन को हर साल करोड़ों रुपए का घाटा हो रहा है। बताया गया कि फर्जी किसानों की वजह से पात्र किसानों पर भी असर दिखाई दे रहा है। लोगों ने विभागीय जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page