फिर चले रांझी थाना क्षेत्र में चाकू; चारों आरोपी चंद घंटो में सलाखों मे पहुँचे

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। रांझी थाने से मिली सूचना अनुसार रात के समय SAF पेट्रोल पम्प के सामने मामा किराना दुकान के सामने रोहित थापा के ऊपर चाकूओं से हमला कर मौत के घाट उतार कर चारों आरोपी फरार हो गये है। यह है मामला घायल को उपचार के लिए सिटी अस्पताल ले जाने की सूचना पर सिटी अस्पताल पहुॅची पुलिस को सुमित बहादुर थापा उम्र 27 वर्ष निवासी 6 बीं बटालियन रांझी ने बताया कि उसके पिता 6 बीं बटालियन में प्लाटून कमांडर हैं।रात लगभग 11 बजे अपने घर में था तभी मनीष बेन ने उसे फोन करके बताया कि तुम्हारे बड़े भाई रोहित थापा को चाकू मार दिया है, रोहित, मामा किराना के पीछे वाली गली मे खून से लथपथ पड़ा है तो वह तत्काल घटना स्थल पहुँचा जहॉ पर देखा कि भाई रोहित बैठा था पैर से खून बह रहा है। वहां पर बड़का और राहुल राय भी आ गये, उसने वही पर खड़े मनीष बेन की सहायता से रोहित को सतीष चौरसिया की स्विफ्ट डिजायर कार में बड़का और राहुल राय के साथ सिटी अस्पताल इलाज के लिये ले जा रहा था,जीसीएफ फैक्ट्री के पास रोहित ने उसे बताया कि मैं घर से गांधी व्यायाम शाला की ओर जा रहा था तभी मामा किराना स्टोर्स के पास संजय थापा, अभिषेक बहादुर ,मनीष सोनी एंव सोनू पाण्डेय ने मेरे साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया संजय थापा ने जांघ मे चाकू मारा है यह बताते बताते रोहित की हालत खराब होने लगी, सिटी अस्पताल पहुचने पर भाई रोहित की मृत्यु हो गयी है। संजय थापा, अभिषेक बहादुर, मनीष सोनी एंव सोनू पाण्डे ने मारपीट कर उसके बडे भाई रोहित थापा उम्र 31 वर्ष की हत्या कर दी है।घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुये पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। गठित टीम द्वारा आरोपियों कि सरगर्मी से तलाश करते हुये संजय थापा अभिषेक बहादुर सोनू पाण्डे को अभिरक्षा में लेते हुये पूछताछ करने पर पाया गया कि संजय थापा के छोटे भाई सनी थापा के साथ दिनॉक 3-11-21 की रात्रि 12 बजे दो लड़कों के द्वारा मारपीट की गयी थी, संजय थापा को शक था कि रोहित थापा ने लड़कों को बुलवाकर उसके छोटे भाई के साथ मारपीट करवाई है। भाई के साथ की गयी मारपीट का बदला लेने के लिये अपने साथियों के साथ मिलकर रोहित के साथ मारपीट की थी। आरोपी संजय थापा की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त चायना चाकू जप्त करते हुये चारों को प्रकरण मे विधिवित गिरफ्तार किया जा रहा है।



