चुनाव के मद्देनजर जिला पुलिस बल में किया गया फेरबदल

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। त्रि-स्तरीय पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर जिला पुलिस बल में फेरबदल किया गया है। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के द्वारा सोमवार को तबादला सूची भी जारी कर दी गई। बताया गया कि प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियों के चलते निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष चुनाव संचालन की दृष्टि रखते हुए, लगातार एक ही स्थान पर पदस्थ पुलिस कर्मियों का तबादला करते हुए सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने सूची जारी कर दिया। पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश में जिला पुलिस बल के कुल 81 पुलिस कर्मियों के तबादले सूची जारी किए गए है। जारी सूची के अनुसार 18 सहायक उपनिरीक्षक, कार्यवाहक 26 प्रधान आरक्षक और 37 आरक्षकों का तबादला किया गया है, जबकि चार कर्मियों को मैदानी ड्यूटी से रक्षित केंद्र भेजा गया है। तबादला सूची जारी होने के बाद तत्काल नवीन पदस्थापना करने के निर्देश भी दिए गए।



