खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

पढ़ा लिखाकर जिसे शिक्षक बनाया, उसी बुजुर्ग को बेटा ने घर से निकाला

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिसे पढ़ा लिखाकर शिक्षक बनने योग्य बनाया, शिक्षक की नौकरी दिलाने में मदद की, आज उसी बुजुर्ग पिता को ही कलयुगी बेटा ने घर से बाहर निकाल दिया। अब परेशान पीड़ित वृद्ध ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जनसुनवाई में आवेदन देकर मामले में कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित भयभीत वृद्ध ने अब अपनी जानमाल की रक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी आवेदन दिया है। बेटा शिक्षक होने के चलते मामले को लेकर शिकायत पत्र आदिवासी आयुक्त में भी की गई है। बताया गया कि जनपद पंचायत बजाग अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगांव निवासी बुद्धू लाल मरावी पिता हथबल सिंह मरावी उम्र 85 वर्ष, जाति परधान ने आरोप लगाया कि उसका बड़ा बेटा व बड़ी बहू दोनों शिक्षक हैं, जो लगातार पीड़ित पिता को प्रताड़ित कर रहे हैं। समस्या की शिकायत को लेकर मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचा वृद्ध पिता ने बड़ा बेटा नोहर लाल व पत्नी प्रभा बाई के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में पिता ने उल्लेख किया कि उसका बड़ा बेटा नोहर लाल शिक्षक व उसकी पत्नी प्रभा बाई शिक्षिका के द्वारा जालसाजी करते हुए अवैध तरीके से पैतृक संपत्ति को अपने नाम में करवा लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page