डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित कर 26 आवेदन पत्रों की सुनवाई की। बंसता बाई ग्राम कोसमडीह ने जनसुनवाई में अपने नाती दलन सिंह के माध्यम से आवेदन पत्र भेजकर बताया कि वह 72 वर्षीय वृद्ध महिला है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के ज़रिए जीवन यापन करते हुए कच्चे मकान में रहती है, चलने फिरने व यात्रा करने में असमर्थ है। इसलिए अपने नाती के माध्यम से जनसुनवाई में आवेदन पत्र भेजकर प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभांवित करने की मांग कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु वह पात्र है और उसका पंजीयन क्रमांक एमपी 1083557 है। उन्होंने पत्र में बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभांवित करने के लिए सरपंच/सचिव को आवेदन पत्र दिए गए। सरपंच/सचिव के द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण जनसुनवाई में आवेदन पत्र प्रस्तुत कर प्रधानमंत्री आवास योजना की मांग कर रही है। कलेक्टर रत्नाकर झा ने संबंधित अधिकारियों को उक्त प्रकरण का निराकरण करने के तत्काल निर्देश दिए हैं। कलेक्टर रत्नाकर झा ने जनसुनवाई में प्राप्त अन्य आवेदन पत्रों की सुनवाई की और उनका तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। जिन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण नहीं हो सका, उसके लिए आवेदकों को समय-सीमा दे दी गई है। विभागीय अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निराकरण कर शिकायतकर्ताओं को अवगत कराना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page