वैक्सीन महाअभियान के तहत शहर से लेकर ग्रामीणों तक होगा टीकाकरण

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा।जबलपुर जिले के सिहोरा मुख्यालय के निर्देश पर चलाये जा रहे कोरोना टीकाकरण महाअभियान में बुधवार 10 नवम्बर को आयोजित कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान के तहत जिले से लेकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बनाये गये केंद्रों पर लगाई जायेगी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ।नगर पालिका क्षेत्र के सिहोरा अंतर्गत आने वाले इन केंद्र में होगा सुबह से टीकाकरण महाअभियान – समुदायक भवन खितौला बस स्टैंड, उमरिया नाक स्कूल, शासकीय शाला लखराम मोहल्ला, शासकीय श्याम सुंदर कॉलेज, कृषि उपज मंडी पहरेवा ,बाबा ताल मन्दिर कुररिया शाला, गढ़िया पुरा स्कूल ,शासकीय अस्पताल सिहोरा के साथ काला बाबा वार्ड क्रमांक -6 में किया जायेगा टीकाकरण का कार्यक्रम इन सभी जगहों पर लगाये जायेंगे कोरोना टीकाकरण के डोज । जिला प्रशासन ने सभी नगर वासियों से की अपील समय पर पहुंच कर अपने जीवन स्वास्थ्य के लिए लगवाये दो डोज वैक्सीन का टीका ।



