जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के गांवों में लंबे समय से बनी समस्या की मांग के बाद पहल करते हुए विभिन्न निर्माण कार्यो के लिए भूमि पूजन का काम भी शुरू कर दिया गया है।इसी क्रम में जिले के विकासखंड डिंडौरी अंतर्गत ग्राम पंचायत उदरी में कल बुधवार को डिंडोरी जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे के द्वारा पंचायत भवन का भूमि पूजन किया गया।कार्यक्रम में जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गणेश पाण्डे सहित अनुविभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इसी तरह विकासखंड डिंडौरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत विक्रमपुर में कल बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे द्वारा आंगनबाड़ी भवन का भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गणेश पाण्डे एवं अनुविभागीय अधिकारी पंकज सोलंकी व जनपद सदस्य कीर्ति गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड डिंडौरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत दुहनिया के पोषक ग्राम कुदवारी में भी कर बुधवार दोपहर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे द्वारा अतिक्रमण की जमीन को मुक्त करवाते हुए स्टापडेम का भूमि पूजन किया गया। स्टाप डेंप भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गणेश पाण्डे जी एवं अनुविभागीय अधिकारी पंकज सोलंकी, सरपंच ललिता मरावी सहित अन्य लोगों की मौजूदगी में भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।



