खेत में धान कटाई कर रहे थे लोग और टीका लगाने पहुंच गया अमला

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले भर में कल बुधवार को शाम 5 बजे तक लगभग 11 हजार लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। गौरतलब है कि जिले में कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान के दौरान 10 नवंबर दिन बुधवार को जिले में शाम 5ः00 बजे तक 11 हजार व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका था। बताया गया कि शाम 5ः00 बजे तक जिले को प्राप्त लक्ष्य के मुकाबले 41.20 प्रतिशत टीकाकरण ज्यादा किया जा चुका है। टीकाकरण महाअभियान के प्रथम दिवस 10 नवंबर के लिए जिले में 26 हजार 700 व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। जानकारी अनुसार जिले भर में बुधवार को प्रातः 9ः00 बजे से टीकाकरण प्रारंभ किया गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए मोबाईल टीम द्वारा घर-घर जाकर लोगों का वैक्सीनेषन किया जा रहा है। महाअभियान में युवा वर्ग के साथ-साथ बुजुर्ग एवं दिव्यांगजन भी शामिल हुए, टीकाकरण में लोग उत्साह दिखाते हुए सभी ने अपना टीकाकरण कराया।



