जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की तैयारी को लेकर शहर कांग्रेस की बैठक आज

जबलपुर दर्पण। शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 15 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी का जबलपुर आगमन हो रहा है। स्वतंत्र संग्राम सेनानी वीर क्रांतिकारी योद्धा बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। जिसकी तैयारी हेतु 11 नवंबर गुरुवार को आज दोपहर 3:00 बजे शहर कांग्रेस कार्यालय बल्दे बाग में बैठक आमंत्रित की गई ।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, विधायक गण, पूर्व विधायक सांसद नगर कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस , युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारियों, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठओं के अध्यक्षों से उपस्थिति की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page