डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जिला मुख्यालय के बंधान मोहल्ले में नहीं है सीसी सड़क मार्ग

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय के समनापुर तिराहा से समनापुर के और जाने वाली सड़क मार्ग से कुछ दूरी पर बंधान मोहल्ले के लिए कच्ची सड़क मार्ग निकलती है। बताया गया कि कच्ची सड़क मार्ग में अभी तक पक्की सीसी सड़क मार्ग नहीं बन पाई है, जिससे वर्षों बाद भी स्थानीय रहवासीय उबड़-खाबड़ मार्ग से ही आवागमन करने को मजबूर हैं, खासकर बरसात के मौसम में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जानकारी में बताया गया कि वर्षों से बनी समस्या के बाद भी नगर परिषद आमला के द्वारा पक्की सड़क बनाए जाने कोई पहल नहीं कर रही, जिससे स्थानीय रहवासियों में असंतोष व्याप्त है। गौरतलब है कि सीसी सड़क मार्ग का निर्माण कार्य ना होने से अधिकांश कच्ची सड़क मार्ग अतिक्रमण की चपेट में है, जिससे कच्ची सड़क मार्ग दिनोंदिन संक्ररी होती जा रही है, जिससे आने वाले दिनों में लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। स्थानीय रहवासियों ने सड़क मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराकर मार्ग में सीसी सड़क का निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की गई है, ताकि लोगों को समस्या से निजात मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page