डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

बिछिया में धूमधाम से मनाई गई सहस्त्रबाहु जी की जयंती

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के शहपुरा विकासखंड अंतर्गत नगर मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत बिछिया में कल गुरुवार को सहस्त्रबाहु जयंती के दौरान सजातीय बंधुओं के द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बताया गया कि कार्यक्रम की शुरुआत में भगवान सहस्त्रबाहु के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कार्यक्रम के पश्चात पूरे बिछिया नगर में शोभा यात्रा निकाली गई, जहां रैली कार्यक्रम के दौरान दर्जनों की संख्या में सजातीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि व्हीकल फैक्ट्री के पूर्व महाप्रबंधक जीपी चौकसे कार्यक्रम में मौजूद रहे। बताया गया कि कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, साथ ही कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी सजातीय बंधुओं व ग्राम वासियों को भोजन करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरेंद्र राय, घनश्याम शिवहरे, लक्ष्मी शिवहरे, सतीश राय, रामनारायण राय, संजय राय, असोक चौकसे, संदीप राय, नेमीचंद चौकसे, कैलास शिवहरे, शारदा राय सहित समाज के अन्य महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page