डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

पंडित ने शुभ मुहूर्त देख मंत्रोच्चार के साथ कराया, समुदायिक निर्माण कार्यों का भूमि पूजन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के विकासखंड डिंडौरी अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़ियारास में पंडित ने शुभ मुहूर्त देखकर मंत्रोच्चार के साथ समुदायिक निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कराया। बताया गया कि जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे द्वारा गांव में नाली निर्माण किये जाने हेतु भूमि पूजन किया गया है। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गणेश पाण्डे एवं अनुविभागीय अधिकारी गीता आर्मो, पंकज सोलंकी, ग्राम पंचायत सरपंच सहित भाजपा युवा नेता दशरथ सिंह राठौर व अन्य लोग मौजूद रहे। इसी तरह विकासखंड डिंडौरी के ही ग्राम पंचायत धनुआ सागर में कल गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे द्वारा आंगनबाड़ी का भूमि पूजन करते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी सहित पंकज सोलंकी, ग्राम पंचायत सरपंच, जिले के वरिष्ठ भाजपा युवा नेता दशरथ सिंह राठौर सहित भाजपा नेता व स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page