डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

टीकाकरण अभियान को सफल बनाने नोडल अधिकारियों के साथ कलेक्टर की बैठक

डिंडौरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले में 17, 24 नवंबर व 1 दिसंबर को टीकाकरण का महाअभियान संपन्न होगा। कलेक्टर रत्नाकर झा ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी टीकाकरण केन्द्रों में शत-प्रतिषत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे कि जिले को दिए गए लक्ष्य को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने टीकाकरण केन्द्रों का नियमित रूप से मॉनीटरिंग करेंगे, किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर मामले की जानकारी तत्काल देंगे, समस्या का निराकरण संतुष्टिपूर्ण करेंगे। गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीकाकरण अभियान की तैयारियों के लिए नोडल अधिकारियों की बैठक में उक्त निर्देष दिए गए हैं। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर रमेश मरावी सहित अन्य नोडल अधिकारी मौजूद थे। नोडल अधिकारी और मैदानी अमले को निर्धारित समय में टीकाकरण केन्द्रों में उपस्थित होना होगा, उन्होंने टीकाकरण केन्द्रों में उपस्थिति की नियमित रूप से रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। टीकाकरण के लिए राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी समन्वय बनाकर काम करेंगे। कलेक्टर झा ने टीकाकरण केन्द्रों में विलंब से पहुंचने वाले नोडल अधिकारी एवं मैदानी अमले पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी नोडल अधिकारी को निर्देश दिए कि टीकाकरण केन्द्रों को दिए गए लक्ष्य की पूर्ति अनिवार्य रूप से करनी होगी। टीकाकरण केन्द्र में लोगों को लाने के लिए घर-घर संदेश पहुंचाया जाए, टीकाकरण के लक्ष्य को अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page