कृषि मंत्री कमल पटेल एवं विधायक अजय विश्नोई की सौजन्य भेंट

जबलपुर दर्पण पाटन नगर संवाददाता।जबलपुर जिले की पाटन विधान सभा से विधायक अजय विश्नोई के नया गाँव निवास पर आज शनिवार की सुबह मध्य प्रदेश शासन के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने सौजन्य भेंट की है। प्राप्त जानकारी अनुसार विधायक श्री विश्नोई ने अपनी विधान सभा क्षेत्र में कृषि से संबंधित विषयों पर मध्य प्रदेश शासन के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल से विस्तार से चर्चा की चूकि अभी धान की खरीदी होना है। एवं पाटन क्षेत्र में इस बार भी अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। इसके मद्देनजर विधायक श्री विश्नोई ने धान खरीदी एवं खाद्य संकट जो अभी मध्य प्रदेश में चल रहा है। डीएपी एवं यूरिया के स्थान पर किसानों को वैकल्पिक उर्वरकों का इस्तेमाल करने के लिए प्रदेश में जन जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिये जिससे प्रदेश के किसान डीएपी एवं यूरिया पर निर्भर ना रहे उनके पास अन्य विकल्प भी उपलब्ध रहे जो प्रदेश में आसानी से मिल रहे हैं। इन सभी जटिल विषयों पर कृषि मंत्री से चर्चा की गई है। वरिष्ठ विधायक अजय विश्नोई के द्वारा किसानों के हित में जो महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए उन पर गंभीरता से विचार किया जायेगा।



