खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
कृषि मंत्री कमल पटेल का पंच-कल्याणक महोत्सव पर शहपुरा आगमन

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। मध्य-प्रदेश शासन के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल आज जबलपुर जिले की शहपुरा तहशील में अल्प प्रवास पर आगमन हुआ मंत्री श्री पटेल ने शहपुरा पहुँचते ही सर्वप्रथम आचार्य विद्यासागर जी महाराज के दर्शन प्राप्त कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। शहपुरा सकल जैन समाज द्वारा प्रदेश के कृषि मंत्री श्री पटेल का अभिनन्दन किया गया। श्री पटेल आज शनिवार को जबलपुर के संक्षिप्त प्रवास के दौरान पंच-कल्याणक महोत्सव में शामिल होने शहपुरा पहुँचे थे।



