संत शिरोमणि नामदेव की जयंती पर अखण्ड पाठ के साथ होगा भण्डारे का आयोजन

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। जबलपुर जिले सहित ग्रामीण इलाकों में सन्त शिरोमणि नामदेव महाराज की जयंती समारोह के दौरान किया जायेगा अखण्ड पाठ के साथ भण्डारे का आयोजन। संत शिरोमणि नामदेव की जयंती महोत्सव को लेकर सिहोरा नामदेव मन्दिर में 14/11/2021 को अखण्ड पाठ का आयोजन किया जायेगा। वहीँ दूसरे दिन सोमवार 15/11/2021 को पाठ समाप्ति के बाद हवन एवं भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। सन्त शिरोमणि जयंती पर समस्त नामदेव परिवार के सदस्यों ने निवेदन किया है कि अखण्ड पाठ और हवन एवं भण्डारे में पहुंच कर पुनः लाभ प्राप्त करें। निवेदक नामदेव परिवार – अनारी लाल नामदेव, राकेश कुमार नामदेव, दाल चन्द नामदेव, सन्तोष नामदेव, जानकी प्रसाद नामदेव के साथ समस्त नामदेव परिवार।



