विद्यासागर सेवा आश्रम सम्मेदगिरी द्वारा मनाया गया गोपाल अष्टमी पर्व

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। जबलपुर जिले के सिहोरा ब्लॉक के गोसलपुर क्षेत्र में गोसमवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी श्री अखलेश्वरानंद जी के आवाह्न पर विकासखंड सिहोरा की समस्त गौशालाओं मैं गौ पूजा कर गोष्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोसलपुर स्थित विद्यासागर सेवाश्रम समिति के गौशाला संचालक समिति के अध्यक्ष डॉ सलिल जैनजैन एवं विकासखंड पशु चिकत्सा अधिकारी डॉ नीता मनोचा की उपस्तिथि में व समिति सदस्य डॉ सिंह, अनिल जैन, अमित जैन यतेंद्र जैन सहित अन्य साथियों के द्वारा गोपालक,गोरक्षक एवम गोचारण के वर्त की द्वापर युग में स्थापित करने वाले द्वापर युग के महानायक भगवान श्रीकृष्ण की गौसेवा वृति भावनाओ की पुष्ट करने वाले गोपालष्टमी पर्व पर गौ पूजा कर सभी गौप्रेमीओ को बधाई पूर्वक अनंतानंत शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर डॉ मनोचा द्वारा सभी सदस्यों से पूरे साल के प्रतिदिन गौग्रास के लिए कम से कम दस रुपए की राशि एकत्रित करने तथा गोपाष्टमी के दिन गौशाला में दान कर गौवंश के पालन पोषण मैं मदद करने में अपना योगदान दे। विकासखंड की विभिन्न गौशालाओं मैं संबंधित पशु चिकित्सको द्वारा गौ पूजन विधिविधान से कराया गया। गौशाला बेला में सरपंच सुभाष पटैल किरण पटैल व सुश्री रजनी के द्वारा गौ पूजन किया गया। गौशाला गिदुरहा गौशाला में सरपंच विनोद पटैल,जी पी दहिया के साथ ग्राम टिकरिया में संजीव पाठक, डॉ नीलम मरावी, तथा मीना मार्को द्वारा पूजन किया गया। इसी प्रकार से घुघिरी कला मैं सरपंच श्री पटैल, डॉ प्रज्ञा राजपूत के द्वार पूजन किया गया।



