अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

खितौला थाना क्षेत्र में अपराध के साथ बढ़ रही हैं चोरिया : पुलिस प्रशासन मौन

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। जबलपुर जिले के समस्त ग्रामीण थानों क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। जिसके कारण  अपराधो की घटनाएँ देखने को मिल रही हैं। जब मीडिया कर्मी जिले के पुलिस विभाग के जवाबदार वरिष्ठ अधिकारियों से घटित घटना का वर्जन या जानकारी लेना चाहता है तो उनके द्वारा मोबाईल न रिसीव करना एवं बात करते करते काल कट कर देना आम बात हो गई है। चाहें वह गम्भीर मारपीट की घटना हो या किसी गरीब को झूठे मामले दर्ज  करने की घटना हो किसी भी मामले पर मीडिया के सवालों का जवाब देना नही चाहते हैं। ताजा मामला सिहोरा तहसील के खितौला वार्ड क्रमांक 16 निवासी नितरंजन खम्परिया पिता शम्भू प्रसाद खम्परिया विधायक व जनपद अध्यक्ष कांग्रेस के फार्म-हाउस वार्ड क्रमांक 17 स्थिति में लगें 120 फिट गहरे बोर का समर्सियल पम्प को चोर चुरा कर ले गये। फार्म हाउस की देख रेख करने वाले ने इसकी शिकायत खितौला थाने में जाकर  लिखित रूप से दर्ज कराई। वही समर्सियल पम्प चोरी होने की बात पर थाना प्रभारी जगोतिन मशराम ने आवेदक से कहा कि समर्सियल क्यों लगाए हुये हो फार्महाउस में क्या इसकी भी जवाबदारी पुलिस विभाग की है। जब तुम वहाँ चौकीदारी करते हो तो पंप कैसे चोरी हो गया क्या फरयादी द्वारा चोरी की शिकायत दर्ज करने पर इस तरह का बेतुका जवाब देना एक थाना प्रभारी को शोभा देता है।स्टाप की कमी को लेकर झाड़ा पल्ला – जब भी कोई अपराध या फिर कोई अप्रिय घटना हो जाती हैं तो प्रशासन का रवैया उदासीन नजर आता हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page