अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

नरवाई जलाने पर किसान पर दर्ज हुई एफआईआर

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। जबलपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में इस समय धान की हार्वेस्टर से कटाई के बाद शेष बची हुई नरवाई को लगातार खेतों में आग लगा कर जला देने से वायु प्रदूषण रहित समस्याओं को लेकर एवं सामाजिक लोगों की शिकायत को देखते हुए जिला दंडाधिकारी द्वारा प्रतिबंध लगाये जाने के बावजूद नरवाई जलाने के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सिहोरा तहसील के अंतर्गत मझगंवा थाने में आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। सिहोरा एसडीएम आशीष पांडे के अनुसार यह मामला मझगंवा राजस्व निरीक्षक मंडल के ग्राम नुंजी का है। जब वे स्वामित्व अभियान के तहत चल रहे आबादी भूमि के सर्वे कार्य का निरीक्षण करने ग्रामीण क्षेत्र के प्रवास पर थे, उसी दौरान शाम के समय ग्राम नुंजी में नरवाई जलती हुई दिखाई दी। पूछताछ करने पर बताया गया कि खसरा नम्बर 52 की करीब 0.94 हेक्टेयर कृषि भूमि पर रोहित पटेल पिता देवेंद्र पटेल द्वारा नरवाई जलाई जा रही है। जबकि यह कृषि भूमि शासकीय अभिलेख में देवेंद्र पिता श्यामलाल पटैल के नाम दर्ज है। एसडीएम सिहोरा के मुताबिक उन्होंने इस मामले में पटवारी अभिलाषा पाठक को आरोपी रोहित पटेल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये। पटवारी की सूचना पर मझगंवा पुलिस ने प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन कर नरवाई जलाने पर रोहित पटेल पिता देवेंद्र पटैल के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। साथ ही ग्रामीण इलाकों में नरवाई जलाते हुये कोई व्यक्ति पाया जाता हैं तो उसके विरुद्ध शक्त से शक्त कार्यवाही की जाएगी ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page