खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

पंचायत चुनाव में भाग्य अजमाने वाले प्रत्याशी सक्रिय:ग्रामीण क्षेत्र में चुनावी हलचल शुरू

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता पाटन। जबलपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे है। वैसे ही पंचायत चुनाव में भाग्य अजमाने वाले प्रत्याशी सक्रिय हो गए हैं। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग अपनी तैयारियों में जुट गया है। पंचायत चुनाव के तहत जिला-सदस्य, जनपद सदस्य एवं सरपंच,पंच का फार्म निर्वाचन आयोग ने जारी कर दिया हैं। जबलपुर जिले के ग्रामीण इलाकों की ग्राम पंचायतों में चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई। संभावित उम्मीदवारों का अपने क्षेत्र में मेल-जोल गांव चौपाल में बैठक करना ग्रामीणों का हाल-चाल जाना शुरू हो गया है। यह चुनाव पार्टी विशेष का नहीं होने से सत्ता पक्ष को कुछ राहत है। लेकिन ग्रामीण मतदाताओं ने होने वाले चुनाव को पार्टी विशेष बना दिया गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधि अपने-अपने उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाने की तैयारी में जुट गए हैं। जिला-पंचायत एवं जनपद सदस्य का चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार भी पार्टी विशेष के जनप्रतिनिधियों से मेल-जोल का सिलसिला शुरू हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page