जिले भर में उत्साह पूर्वक मनाई गई, बिरसा मुंडा जी की जयंती

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के बजाग विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत विक्रमपुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यतः बनवासी समाज के लोगों ने कार्यक्रम को धूमधाम से सद्भावना पूर्वक मनाया। कार्यक्रम के दौरान बनवासी समाज के वरिष्ठ शेखराम बनवासी को मुख्य अतिथि बनाया गया था। कार्यक्रम में शामिल ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष लोकेश पटेरिया, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष भागवत ठाकुर, विधानसभा युवा काँग्रेस अध्यक्ष दीपचन्द पूषाम की मौजूदगी में सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया, इसके बाद अतिथियों के स्वागत के साथ सांस्कृतिक मंडली ने भगवान बिरसा मुंडा को समर्पित कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉकध्यक्ष लोकेश पटेरिया ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा की सन् 1875 में आज ही के दिन भगवान बिरसा का जन्म हुआ और केवल 15 वर्ष की आयु में ही उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लोगों को एकत्रित करने का काम शुरू कर दिया।
अंग्रेजों के खिलाफ विरोध करने, किए थे लोगों को संगठित :- गौरतलब है कि क्रांतिकारी बिरसा से भय खाकर अंग्रेजों ने मात्र 25 वर्ष की उम्र में उन्हें रांची जेल में उन्हें डाल दिया था। इतिहास में ऐसे शौर्य वीरता और समर्पण के उदाहरण कम ही मिलते हैं, इसी वजह से उन्हें भगवान माना जाता है। आज एक बार फिर से आदिवासी समाज को आगे आकर लड़ने एकत्रित होने की जरूरत है, जिससे उन्हें उनका वास्तविक हक़ मिल सके। कार्यक्रम को दीपचन्द पूषाम, ददुलाल परस्ते, नंदकुमार मरावी, ज्ञानसिंह पट्टा, रामा वाटिया ने भी संबोधित करते हुए समाज को भगवान बिरसा के विचारों और उत्थान के लिए किए गए प्रयासों से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान सरपंच कमलवती मरकाम, शानित रजक, उपसरपंच रवि सोनी, गुन्ना बनवासी, राजकुमार बनवासी, मनसुखा बनवासी, भागवत बनवासी, नंदलाल बनवासी, केशराम आर्मो, शुशील कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



