एलआईसी अभिकर्ता कृष्ण कुमार चंदेल बने दोहरे शतकवीर

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय के डिंडोरी अमरकंटक मुख्य मार्ग पुरानी डिंडोरी निवासी एलआईसी अभिकर्ता कृष्ण कुमार चंदेल दूसरी बार सतकवीर बने हैं। गौरतलब है कि जिले में सक्रिय रुप से निष्ठावान होकर कार्य करते हुए अब तक श्री चंदेल ने हजारों बीमा धारकों की सुरक्षा निधि सुनिश्चित कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि लोग कम से कम राशि जमा कर एलआईसी कंपनी में अपनी बीमा कराकर सुरक्षा निधि सुनिश्चित कर रहे हैं। बताया गया कि पिछले वर्षों में भी एलआईसी में रहकर उत्कृष्ट कार्य करते हुए कई तरह के पुरस्कार भी जीत चुके हैं, उन्हें अमेरिका में जाकर अनुभव सीखने सहित कई तरह के पात्रता में भी शामिल हो चुके है। अब दूसरी बार सतकवीर बनने के बाद बीमा कंपनी के वरिष्ठ जनों व पॉलिसी धारकों सहित इष्ट मित्रों में बधाइयां देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।



