डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

शहपुरा में आयोजित दो दिवसीय मड़ई मेलें का हुआ समापन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत शहपुरा में आयोजित दो दिवसीय मड़ई मेले का समापन कल मंगलवार को हो गया, मेलें में लोगों ने जमकर खरीदारी की तथा झूला लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। बताया गया कि कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष में ग्यारस तिथि को हिन्दू मान्यता अनुसार देवी, देवता जाग जाते है, मान्यतानुसार इसी तिथि में तुलसी और भगवान शालिगराम का विवाह गन्ने का मंडप बनाकर किया जाता है, तिथि के बाद हिन्दुओं के सारे शुभ कार्यो की शुरूआत हो जाती है। शहपुरा नगर मुख्यालय में तुलसी और भगवान शालिगराम के विवाह के साथ मढई का अगाज किया गया, नगर में भरने में आसपास के लोग मड़ई आते है, और जरूरत की सामग्री की खरीदारी करते नजर आते हैं।

नगर पंचायत में दूसरे दिन भर्ती है गोदरी मड़ाई :-  जानकारी में बताया गया कि दूसरे दिन नगर में गोदरी मड़ई भर्ती है, इसमें स्थानीय लोग जमकर खरीददारी करते हैं। गौरतलब है कि देर शाम तक मड़ई प्रागंड लोगों की काफी भीड़ भर जाती है। मड़ई के दूसरे दिन स्थानीय लोग खरीदी करते हैं, जहां सबसे ज्यादा कपड़े, मिठाई, बर्तन सहित अन्य जरूरत की समग्री की खरीदी होती है। चूंकि कोरोना महामारी के चलते पिछले वर्ष मड़ई का आयोजन नहीं हुआ था,यही कारण है कि मड़ई लगी, जहां अधिक दुकानदारों ने अपनी दुकान लगाई, दूकानों में जमकर लोगो ने भी खरीददारी की। बताया गया कि शहपुरा नगर की मड़ई जिले में पहली मड़ई होने के कारण दूर दूर से लोग मड़ई का लुत्फ उठाने शहपुरा नगर पहुंचते हैं। गौरतलब है कि दो दिनों तक मड़ई का आयोजन चलता है, ज़हां तहसील व जिले के अलग-अलग दूरस्थ इलाकों से लोग पहुंचकर मड़ाई मेले का लुफ्त उठाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page