आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र लालपुर में आयोजित हुआ, गोंडवाना धर्म संस्कृति सम्मेलन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। देश के महान आदिवासी जननेता व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर बजाग विकास खंड के ग्राम लालपुर में गोंडवाना धर्म भाषा साहित्य संस्कृति सम्मेलन का कार्यक्रम में आयोजित किया गया। बताया गया कि कार्यक्रम में शामिल होने महिला कांग्रेस डिंड़ौरी अध्यक्ष संतोषी रामजी साहू पहुंची थीं। कार्यक्रम के अवसर पर महिला कांग्रेस डिंड़ौरी अध्यक्ष रामजी साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि आदिवासी अधिकारों व जन चेतना के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष करने वाले महान आदिवासी जननेता व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन करती हूं। जिन्होंने आदिवासी चेतना को जागृत किया, उनकी सामाजिक-आर्थिक उन्नति के लिए जीवन भर निस्वार्थ भाव से काम करते रहे। देश की आज़ादी के साथ-साथ आदिवासी भाइयों और बहनों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहे, उनका योगदान से को प्रेरणा देता है। ऐसे स्वतंत्रता सेनानी का सम्मान करना हर सच्चे भारतीय का कर्तव्य है, जिन्होंने एकता और अखंडता बनाये रखने का संदेश देते रहे।



