दमोह जबेरा: तपो-भूमि गंगा झिरिया दर्शनों उपरांत नर्मदा परिक्रमा पर निकले नर्मदा भक्त

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता दमोह जबेरा।तपो-भूमि गंगा झिरिया दर्शनों के उपरांत नर्मदा परिक्रमा पर निकले श्रद्धालुओं का ग्राम-वासियों ने किया स्वागत,शास्त्रों के अनुसार नर्मदा परिक्रमा का बहुत अधिक महत्व है। मां नर्मदा की परिक्रमा करने श्रद्धालुओं का एक जत्था आज दमोह के बीजा डोंगरी गंगा झिरिया से यात्रा शुभारंभ करने से पहले भव्य स्वागत करते हुए मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी गई जनपद जबेरा के वीजा डोंगरी में परिक्रमा यात्रियों के द्वारा संतो की तपोभूमि में पूजा अर्चना के बाद यात्रा शुरू की गई गंगा झिरिया बीजाडोंगरी अमतारा गूढ़ा जुझार घाट के यात्रियों में देवी सिंह चित्तर सिंह धन्नू सिंह मुन्ना सिंह कल्याण सिंह किशोरी सेन मौती लाल नन्दलाल लाल सिंह का श्रीफल भेंट करते हुए स्वागत किया करते हुए यात्रा मंगलमय होने की शुभकामनाएं देकर प्रस्थान करवाया गया इस अवसर पर हरि नाम संकीर्तन का भी आयोजन किया गया



