खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

खबर प्रकाशन के बाद भू-माफिया राकेश गुप्ता को नोटिस जारी करने के निर्देश

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के शहपुरा जनपद मैं कथित भू-माफिया राकेश गुप्ता को अतिक्रमण हटाने के मामले में नोटिस जारी करने के आदेश नगर पालिका सीएमओ भूपेंद्र सिंह पेंद्रो के द्वारा दिए गए हैं। गौरतलब है कि जिले के बेशकीमती जमीनों पर कथित भू माफियाओं की नजर है, जहां अतिक्रमण करके पक्की निर्माण कार्य करवा कर सौदा करके बेच रहे हैं। एक तरफ जिले भर में लगातार बेतहाशा अधिकांश शासकीय जमीनों पर अतिक्रमण हो जाने से दिनोंदिन शासकीय भूमि कम होती जा रही है। वहीं दूसरी ओर शासन प्रशासन व विभागीय अमला कमीशन लेकर अवैध अतिक्रमण को हटाने में नाकाम है। ताजा मामला जिले के शहपुरा नगर पंचायत में सामने आया है, जहां भू माफिया राकेश गुप्ता व दिनेश गुप्ता के द्वारा नेशनल हाईवे सड़क मार्ग के किनारे धड़ल्ले से पक्की मकान का निर्माण कार्य करवा रहा है। मामले को लेकर पिछले दिनों जबलपुर दर्पण अखबार ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, संज्ञान में लेते हुए शहपुरा नगर पालिका के द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए भू माफिया राकेश गुप्ता को नोटिस जारी किए गए हैं।

शहपुरा तहसीलदार तीन बार कर चुके हैं नोटिस जारी :- आरोप है कि भू-माफिया राकेश गुप्ता शासकीय जमीनों पर कब्जा करने पहले तो मकान तैयार करवाते हैं, फिर मोटी रकम लेकर बनाए गए मकान को मलबे की रजिस्ट्री करके ग्राहकों को बेच देते हैं। ऐसे ही शहपुरा नगर पंचायत मैं नेशनल सड़क मार्ग किनारे बनी कॉलोनी मिर्जापुर सड़क मार्ग के नाम से पहचान हुआ करती थी, जो अब केवल आवासीय कॉलोनी बनकर रह गई है। जानकारी अनुसार भू-माफिया द्वारा पहले तो सरकारी जमीन में बाउंड्री वाल बनाया गया और अब धीरे-धीरे पक्की भवनों का निर्माण करवा रहे हैं। अब मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर बेशकीमती बहू उपयोगी शासकीय जमीन पर भू-माफिया द्वारा किए जा रहे कब्जे को हटाने के लिए प्रशासन कोई पहल क्यों नहीं कर रही। जबकि अतिक्रमण हटाने के लिए शहपुरा तहसीलदार द्वारा पिछले वर्षों में तीन बार संबंधित को नोटिस जारी कर चुके हैं। जो वर्तमान में अब और भी हिस्से को अतिक्रमण करके पक्की भवन का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मामले को लेकर कई दफा शिकायत भी की जा चुकी है, बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। अब एक बार फिर खबर प्रकाशन के बाद हरकत में आया शहपुरा विभाग नगर पालिका द्वारा पहल करते हुए सीएमओ भूपेंद्र पेन्द्रो ने संबंधित भू माफिया राकेश गुप्ता को नोटिस जारी करने को कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page