अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ट्रैक्टर की शॉप्ट फटने से 27 वर्षीय युवक की मौके पर मौत:तलाड़ पंचायत की विचित्र घटना

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। ग्राम पंचायत तलाड़ में कृषि कार्य में उपयोग आने वाले टेक्टर से विचित्र घटना से एक युवक की मौके पर ही जान जाने की जानकारी मिली है। जबलपुर जिले की सिहोरा तहशील के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत तलाड़ में विचित्र घटना के कारण युवक की मौत को लेकर गाँव में चर्चा का विषय बना हुआ था। हर कोई जानना चाहता था आखिर टेक्टर की शाप्ट से कैसे युवक की जान चली गई,ताजा मामला सामने आने पर सिहोरा थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे से मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत तलाड़ निवासी बेड़ी लाल उर्फ भगवानदास कुशवाहा का बेटा नरेन्द्र कुशवाहा उम्र 27 वर्ष बुधवार की दोपहर 2 बजे के लगभग ट्रैक्टर की शॉप्ट बनाने को लेकर उसमें कार्य कर रहा था कि अचानक से उसमें ब्लास्टिंग जैसी आवाज आई और सीधे नरेन्द्र के आँख के पास से सिर तक इतनी बड़ी चोट लगी कि उसके सिर से खून की धार निकले लगीं और चन्द मिनटों में नरेंद्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना की जानकारी तत्काल सिहोरा थाने को सूचित किया गया। जिस पर जाँच निरीक्षक बी एस परिहार ने घटित हुई घटना का निरीक्षण कर पंचनामा भरकर मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया एवं प्रकरण दर्ज कर जाँच में लेते हुए मृतक के शरीर को पीड़ित परिवार के सदस्यों को सुपुर्द किया

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page