अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सिहोरा पुलिस की मुस्तैदी से ट्रॉली चोर आरोपी 24 घण्टे में पहुंचा जेल 

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। जबलपुर जिले के ग्रामीणों क्षेत्रों में लगातार बढ़ती चोरियों को लेकर जहां पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित करते हुए अपराधियों के विरुद्ध शक्त कार्यवाही करने के लिये आदेशित किया है। वहीँ सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम भिटौनी में रहने वाले संत कुमार गड़रिया ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थीं कि 10/11/2021 को गाँव में ही रहने वाला आरोपी मुन्ना कोल पिता शक्ति कोल उम्र 45 वर्षीय निवासी ग्राम भिटौनी मेरी ट्रॉली चुरा ले गया है। जिसकी सूचना तत्काल थाना प्रभारी सिहोरा को दी गई थी। इस घटित हुई घटना को संज्ञान में लेकर शर्चिग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दिनाक 14/11/2021 की रात्रि 7 बजे के लगभग आरोपी मुन्ना कोल गाँव में देखा गया है। पुलिस टीम द्वारा गाँव मे दबिस दी गई जहा आरोपी को घेराबंदी कर के पकड़कर मामले में विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीँ चोरी गई ट्राली मय ट्रैक्टर के साथ सिहोरा थाने में जप्त किया गया। इस कार्यवाही के दौरान – सिहोरा थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे क्षेत्रीय बीट प्रभारी अमजद खान उपनिरीक्षक ,आरक्षक हेमन्त शर्मा के साथ पुलिस स्टाप ने मिलकर चोरी गई ट्राली के आरोपी को पकड़कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page