खेत में बनी मड़ैया को जलाया दबंगों ने,मामला पहुंचा सिहोरा थाने

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। जबलपुर जिला सीमा क्षेत्र के ग्राम पंचायत डुंडी महगवां का अनोखा मामला सामने आने से पीड़ित पहुंचा शिकायत दर्ज कराने थाने। ताजा मामला सामने आने को लेकर पीड़ित व्यक्ति ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत महगवां से लगी हुई शासकीय भूमि पटवारी हल्का नम्बर 80 खसरा नम्बर 101 में खेती किसानी करता हूँ। किसान प्रेमलाल पिता घिसला कुम्हार आधा एकड़ जमीन में चना की फसल लगाए हुये हैं। जिसकी देख रेख करने के लिए खेत किनारे पर एक छोटी सी मड़ैया बनाये हुये था। कल दिनांक 18/11/2021 दिन गुरुवार की शाम को बनी हुई मड़ैया में डुंडी खलरी निवासी रोहित पिता राकेश मलिक ने शाम ढ़लते के बाद उसमें आग लगा कर भाग गया पीड़ित व्यक्ति प्रेमलाल कुम्हार की पत्नी श्रीमती कुसुम बाई उम्र 42 वर्ष ने रोहित को आग लगाते हुए देखा और मना किया तो महिला से अशब्दो सहित लड़ाई करने उतारू हो गया। घटित हुई घटना को लेकर पीड़ित व्यक्ति पहुंचा शिकायत दर्ज कराने सिहोरा थाने पीड़ित व्यक्ति प्रेमलाल कुम्हार ने बताया कि शासकीय भूमि पटवारी हल्का 80 खसरा नम्बर 101 में लगी हुई कृषि भूमि अधिग्रहण में आधा एकड़ जमीन पर खेती मै स्वयं करता आ रहा हूँ। वहीँ डुंडी खलरी निवासी राकेश मालिक ने एक एकड़ से अधिक मात्रा में खेती कर रहे हैं। जमीन शासकीय होने के कारण विवाद की स्थिति हमेंशा से चली आ रही हैं। कल शाम होते ही इसने मेरी मड़ैया में आग लगा दी और दबंग तरीके से बोलते हुए कहता है कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता हैं।तुझें जो करना है जा कर कर ले। शासकीय भूमि अधिग्रहण कानून व्यवस्था में – कृषि क्षेत्र के चलते हुए अधिक मात्रा में जमीनी विवाद लगातार बढ़ रहे हैं और इनके चलते लोग लड़ाई झगड़े समेत कभी कभी अपने जीवन की बलि भी दे देते हैं। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत को सज्ञान में लेकर घटित हुई घटना की जाँच पड़ताल करने के बाद ही उचित कार्यवाही होंगी। वही प्रशासन को चाहिए उक्त भूमि सरकारी है जमीन पर किसी का कोई हक नहीं है। जमीन पर हो रहे अवैध कब्जों को मुक्त कराकर जमीन शासकीय जनहित के कार्यों में लगाना चाहिए



