अधारताल क्षेत्र का भू-माफिया 33 लाख की धोखाधड़ी के मामले मे गिरफ्तार

नगर संवाददाता जबलपुर दर्पण। अधारताल थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा से मिलीं जानकारी के अनुसार श्रीमती मीना जाटव उम्र 52 निवासी पुष्पक नगर अधारताल ने लिखित शिकायत दी कि उसके पति इंद्रकुमार जाटव ने मोह. इस्माईल से न्यू रामनगर गणेश मंदिर के सामने महार्षि योगी वार्ड खसरा नम्बर 2/2 भ, पर निर्मित ड्यूप्लेैक्स एरिया 837 वर्ग फिट को खरीदने का अनुबंध किया जिसके अनुसार उक्त ड्युप्लैक्स का क्रय उसके पति द्वारा 35 लाख 50 हजार रूपये में किया था जिसकी राशि दिनॉक 16-1-2020 को 33 लाख रूपये नगद एवं शेष राशि चैक से मोह. इस्माईल को दिये थे, इसी दिनॉक को उक्त ड्युूप्लैक्स में विक्रेता द्वारा हमें पजेशन दे दिया गया, किंतु ड्यूप्लैस में बोर,पुट्टी, दरवाजा,बिजली फिटिंग का कार्य विक्रेता द्वारा नहीं कराया गया, उक्त मकान में अप्रैल 2020 में गृह प्रवेश किये, एवं मकान का छोटा-मोटा काम स्वतः कराये, चैक को विक्रेता द्वारा कैश नहीं कराया गया था, उसके पति द्वारा कई बार बोला गया कि शेष राशि ले लो और रजिस्ट्री करा दो, मोह. इस्माईल द्वारा आज तक रजिस्ट्री नहीं करवायी गयी ,और कहता है कि आप लोग ड्यूप्लैक्स में किरायेदार हो,आपके द्वारा दी गयी नगद राशि का 25 प्रतिशत काट कर शेष रकम आपको वापस कर देंगे। मोह. इस्माईल बेईमानी पूर्वक हीला हवाली करते हुये रजिस्ट्री नहीं करना चाहता, हमारी दी हुई राशि हडप लिया है। शिकायत मे सभी बिंदु सही पाए जाने पर धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये मोह. इस्माईल मंसूरी उम्र 40 वर्ष निवासी मेन रोड अधरताल को अभिरक्षा में लेते हुये पूछताछ की जा रही है।



