गवर्मेंट के लिए बड़ी चुनौती बन गए शातिर भूमाफिया

अस्पताल चौक से लगी नजुल जमीन पर संकट कायम
रवि शंकर पाठक सतना। कलेक्टर अजय कटेसरिया की चिंता सरकारी जमीनों के मामले में लाजिमी है।
देर से ही सही पर जिलाधीश को यह अहसास हो गया है कि शहर से लेकर जिले भर में खाली सरकारी जमीनो का वजूद संकट में आ गया है,
यदि समय रहते जमीनों की खोजबीन करते हुए उन्हें सुरक्षित नहीं किया गया तो उनका नामोनिशान समाप्त हो जाएगा।
जहां सतना जिले में एक मास्टर माइंड भू माफिया अपनी मां और पत्नी के नाम पर सरकारी जमीनों को निपटा रहा है तो वहीं सतना शहर में खाली सरकारी जमीनो पर पलीता लगाने का काम सिंधी समाज से ताल्लुक रखने वाला मास्टरमाइंड भू माफिया दीपक चंदानी लगातार अपने मंसूबों को पूरा करने में लगा हुआ है।
सतना शहर के अस्पताल चौक से लगी 37888.7 वर्ग फीट रकवा की माधो सिंह के बाड़े के नाम से जानी जाने वाली सरकारी जमीन के मामले में हुआ नया खुलासा सामने आया है।
नामी भूमाफिया का नया एग्रीमेंट, चर्चित और बदनामशुदा भू माफिया दीपक चंदानी ने शहर के नामचीन लोगों को मिलाकर सरकारी जमीन निपटाने की रुपरेखा बनाई है।
इन रसूखदारों को खेल में बना लिया हिस्सेदार
मशहूर जमीन दलाल दीपक चंदानी ने अस्पताल चौक की जमीन निपटाने के लिए अपने फाइनेंसरों की मदत से किया नजूल की जमीन का किया सौदा। लाल रण बहादुर सिंह तनय माधो सिंह और शमशेर बहादुर सिंह तनय माधो सिंह से किया गुपचुप तरीके से सौदा। अस्पताल चौक स्थित बेशकीमती बाड़े की जमीन के सौदे में दीपक चंदानी समेत शहर के 9 नामी लोगों के नाम हुआ एग्रीमेंट।
शहर के रामप्रसाद चौरसिया, रमेश खिलवानी, नरेंद्र शर्मा, अशोक खेड़ा, प्रदीप चौरसिया, छाया खिलवानी, सुनील कुमार सोई, और दीपक चंदानी ने इस खेल में भूमिका निभाई है।
सरकारी जमीन के 2 करोड़ 13 लाख के सौदे में एडवांस के बतौर 40 लाख रुपये नगद और चेक के माध्यम से किया भुगतान।
पी.एन.बी.बैंक, पी.एंड. सिंध बैंक, केनरा बैंक और ओबीसी बैंक के चेक के माध्यम और नगद राशि से किया गया भुगतान।
सुनियोजित तरीके से विवाद, औने-पौने दाम में खरीदी
जमीन निपटाने के लिए सतना जिले में भू माफियाओं का पूरा रैकेट काम करता है। सरकारी जमीन का पता चलते ही उसे सुनियोजित तरीके से विवादित कर दिया जाता है और इसके उपरांत औने-पौने दाम में जमीन की खरीदी को अंजाम दिया जाता है। जमीनों में विवाद पैदा करना और फिर औने पौने दामो पर जमीनों के सौदे करने का शातिर खिलाड़ी है दीपक चंदानी।
जिले के कई जगहो पर प्लाटिंग के नाम पर लोगों से कर चुका है धोखाधडी। सरकारी आराजी बेचने, कब्जा करने और जमीन देने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले भूमाफिया के रूप में बदनाम है दीपक चंदानी।
सतना कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सभी राजस्व अधिकारियों को आदेशित किया है कि सरकारी जमीनों की जानकारी हासिल कर उसे सुरक्षित करने का जिम्मेदारी के साथ किया जाए। ऐसा न करने वाले अधिकारियों पर कलेक्टर ने सीधे कार्रवाई करने के संकेत बैठक में दिए हैं।



