जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

सिहोरा जिला की मांग पर सातवें रविवार धरना जारी

सिहोरा नगर संवाददाता जबलपुर दर्पण ! सिहोरा जिला की मांग को लेकर आंदोलन समिति का धरना लगातार सातवें रविवार भी जारी रहा। आगे के आंदोलन के सफल संचालन हेतु समिति ने एक 40 सदस्यीय अस्थाई संचालन समिति गठित कर लंबी लड़ाई के अपने मंसूबे को भी स्पष्ट कर दिया। गठित समिति के सदस्यों ने जिला बनने तक निरंतर आंदोलन की बात कहते हुए आगामी 9 जनवरी को विशाल रैली की तैयारी भी तेज कर दी है। विदित हो कि सिहोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर सिहोरा के आम युवाओं द्वारा पिछले 10 अक्टूबर से प्रत्येक रविवार बस स्टैंड सिहोरा में शाम 5 से 7 बजे तक 2 घंटे का धरना दिया जा रहा है। प्रत्येक रविवार के क्रम में यह सातवाँ धरना आयोजित हुआ।समिति ने आगामी 9 जनवरी को सिहोरा,बहोरीबंद, ढीमरखेड़ा और मझौली के हजारों लोगों के साथ विशाल रैली निकालने का संकल्प दोहराया। आज के धरने में सुनील दुबे,सियोल जैन,विकास दुबे,कृष्ण कुमार कुररिया,राजेश कुररिया,रमेश तिवारी,शैलेन्द्र विश्वकर्मा, आर के द्विवेदी,रामजी शुक्ला,श्याम सुंदर पटेल,संतोष मेहरा,राहुल झारिया, प्रकाश दुबे,दीवान भागवानी,अंकुर जैन,अर्जुन पंजाबी,प्रकाश मिश्रा,सुशील जैन,राजेश तिवारी,किशोर खरे,अनिल जैन,अवधेश यादव सहित अनेक सिहोरावासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page