छात्रवृत्ति न मिलने से छात्रों को हो रही परेशानी, डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय में कल सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर कालेज के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां आक्रोश जताकर समस्याएं बताते हुए, डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। बताया गया कि शासकीय चंद्र विजय महाविद्यालय व मेकलसूता महाविद्यालय के समस्त UG, PG के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भुगतान पिछले सत्र एवं वर्तमान सत्र दोनों का भुगतान नहीं हुआ। इसी तरह आवास भत्ता वा ST विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति फार्म भी नहीं भरा जा रहा है,जो अप्रूवल नहीं हुआ है और छात्र-छात्राएं परेशान हैं। मामले को लेकर कल सोमवार को शासकीय चंद्र विजय महाविद्यालय व मेकलसूता महाविद्यालय की छात्राएं बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई करने की मांग की गई है। बताया गया कि फर्स्ट ईयर सेकंड ईयर थर्ड ईयर UG, PG समस्त विद्यार्थियों को जल्द से जल्द समस्याओं का निदान करने का आग्रह किया गया। जबकि पिछले एक वर्ष से छात्रवृत्ति न मिलने से विद्यार्थियों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पिछले वर्ष की छात्रवृत्ति अभी प्राप्त नहीं हुई, जिससे विद्यार्थियों को कॉपी-किताब खरीदने में समस्या हो रही है, बाहर के छात्र छात्राओं को मुख्यालय में रहकर पढ़ाई करना पड़ रहा है, जो मकानों के किराया भी नहीं दे पा रहे हैं, मजबूरी में विद्यार्थी कमरे छोड़ने को मजबुर है। जानकारी अनुसार प्राइवेट कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थीयों से फीस मांगी जा रही है, जो वर्तमान में कॉलेज के विद्यार्थी असमर्थ नजर आ रहे हैं। ज्ञापन के दौरान पवन बर्मन, राहुल पाराशर, लीला बनावल, शुभम साहू, प्रकाश पाराशर, कृष्णपाल, जागृति, देव हरी, शंकर बर्मन, देवेंद्र सिंह, विजय बघेल, सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



