राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला कलेक्टर रत्नाकर झा के निर्देशानुसार, संतोष शुक्ला सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग के मार्गदर्शन में विभागीय क्षेत्र स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि 17 वर्ष के बालक, बालिकाओं के लिए वीरांगना रानी दुर्गावती स्टेडियम शहपुरा डिंडोरी में आयोजित की गई। बताया गया कि प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के चार क्षेत्र सीधी, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल व सिंगरौली जिला को बनाया गया। दक्षिण क्षेत्र में डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी व छिंदवाड़ा की टीम रही। पश्चिम क्षेत्र में खरगोन, धार, झाबुआ, अलीराजपुर व खंडवा जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए बनाया गया। विभिन्न स्तरों पर चयनित खिलाड़ी कोचिंग मैनेजर के साथ विभागीय राज्य स्तरीय 17 वर्ष जूनियर बालक, बालिका वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए।
राष्ट्रीय खेल प्रतीकों को खिलाड़ी अपना आदर्श बनाए :- प्रतियोगिता में शामिल मुख्य अतिथि काजल जावला एसडीएम शहपुरा, ज्ञानदीप त्रिपाठी महामंत्री भारतीय जनता पार्टी जिला डिंडोरी, घनश्याम कछवाहा मंडल अध्यक्ष शहपुरा, सोनेलाल परस्ते जनपद सदस्य मंडल महामंत्री, रामलाल रजक समाज सेवी, जगन्नाथ बनवासी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, आशीष गौतम भारतीय जनता पार्टी मीडिया प्रभारी, अधिवक्ता सत्यम पाठक, राहुल रैकवार सहित युवा मोर्चा सदस्यों की मौजूदगी में समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईएस काजल जावल ने बच्चों को संदेश दिया कि होनहार बच्चे देश विदेश में ओलंपिक पदक पाकर पूरे राष्ट्र का मान सम्मान बढ़ाते हैं, ऐसे राष्ट्रीय खेल प्रतीकों को अपना आदर्श बना कर खेल भावनाओं से खेल खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य पर एकाग्रता रहना चाहिए, तभी हम खेल के माध्यम से देश का नाम रोशन कर सकेंगे। मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा ने सकुशल प्रतियोगिता संपन्न होने पर खिलाड़ी, कोच, मेनेजर व व्यवस्थापकों को शुभकामनाएं व बधाई दी गई है। जिला क्रीड़ा प्रभारी अधिकारी पीएस राजपूत ने बताया कड़ी मेहनत और रोमांचक मुकाबले में बालिका वर्ग में दक्षिण क्षेत्र की टीम विजेता रही जिन्हें पुरस्कार देते हुए बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बालक वर्ग में पूर्व क्षेत्र की टीम ने विजेता स्थान प्राप्त किया। बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दक्षिण क्षेत्र के खिलाड़ी सचिन परस्ते को प्राप्त हुआ, तो वहीं बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार अजय सिंह, पूर्व क्षेत्र को प्राप्त हुआ। मंचासीन अतिथियों द्वारा विजेता, उपविजेता व श्रेष्ठ प्रदर्शन के प्रतिभागियों को पुरस्कार का वितरण करते हुए उत्साह वर्धन किया गया।
इनकी रही मौजूदगी :- बताया गया कि प्रतियोगिता में खेल युवकल्याण अधिकारी केके चौरसिया, मंडला से लीला पेंद्रो, छिंदवाड़ा से अरबाज खान, बालाघाट से सुनील खोबरागड़े, डिंडोरी जिले के दिलीप सोनवानी, सिवनी के संदीप तिवारी सहित खिलाड़ियों की आवास एवं विभिन्न व्यवस्था हेतु पीडी पटेल, विकास खंड शिक्षा अधिकारी आर एस गुरुदेव, प्राचार्य डीके श्रीवास्तव, संदीप सोनी, डीके ब्योहार, अश्विनी कुमार साहू, परसराम माथुने, अमर उलाड़ी, प्रशिक्षक दिलीप सोनवानी, परवेज खान, अनिल लोधी, नवीन खरगाल, जागेश्वर नंदा, रमा साहू, राजकुमारी श्याम, आंचल सिंह, अमर साहू, प्रदीप बैरागी, एस लाकड़ा, धर्मेंद्र मार्को, जनरल मैनेजर जेबनियस टोप्पो मध्य क्षेत्र उपेंद्र मिश्रा, पूर्व क्षेत्र दामोदर मुकाती, पश्चिम क्षेत्र पीटीआई बैतूल एचआर महाते, अनूपपुर शिवकुमार मार्को, खरगोन जिले से राजेन्द्र मंडलोई, स्थानीय खेल सहयोगी पंकज उइय्याम, शुभांशु साहू, कैलाश रजक, बलवंत उइय्याम, विकास आर्मो सहित अन्य लोग का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।



