डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जनसुनवाई मे पटवारी निलंबित, दूसरे की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। कल मंगलवार को जनसुनवाई में कृषक कोमल प्रसाद दुबे निवासी धनुवासागर ने बताया कि उसने अपने खेत में धान की फसल बोया है। पटवारी हल्का नं. 65 में पदस्थ पटवारी गणेश वनवासी ने गिरदावली पोर्टल पर मक्का की फसल दर्ज कर दी है, जिससे उसका धान खरीदी के लिए पंजीयन नहीं हो पाया है। कृषक कोमल प्रसाद दुबे जनसुनवाई में आकर कलेक्टर को अपनी समस्या बताई। कलेक्टर रत्नाकर झा ने पटवारी की कार्यप्रणाली को गंभीरता से लेते हुए उसे निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कृषक कोमल प्रसाद दुबे की समस्याओं का निराकरण करने को कहा गया है। जनसुनवाई में उर्मिला भल्ला, जया मदान, रष्मि खेतरपाल, अंजना सबरवाल ने आवेदन पत्र प्रस्तुत कर बताया है कि उनकी स्वमात्वि की भूमि में कब्जा कर लिया गया है, कब्जाधारियों के द्वारा कब्जा नहीं हटाया जा रहा है। इस संबंध में कार्रवाई के लिए विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई है, लेकिन पटवारी के द्वारा प्राथमिक स्तर पर ही भ्रमित किया जा रहा है, जिससे भूमि स्वामियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर झा ने पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित कर कलेक्टर आवेदकों की समस्याओं का निराकरण कर रहे थे, जहां उन्होंने जनसुनवाई में 51 आवेदन पत्रों की सुनवाई की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डिंडौरी, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, एसडीएम डिंडौरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page