युवक के दो लाख रुपये पार तीन महिलाओं ने दिया वारदात को अन्जाम

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। जबलपुर के सिहोरा तहसील में तीन महिलाओं ने मिलकर एक कियोस्क संचालक के बैग से दो लाख रुपए पार कर दिए। युवक जैसे ही बैक से बाहर निकल कर जाने लगा तो तीनों महिलाएं एसबीआई सिहोरा बैंक से युवक का लगातार पीछा कर रहीं थीं। युवक जैसे ही बैंक से झंडाबजार किराना दुकान में कुछ लेने के लिए पहुँचा उन तीनों महिलाओं ने उसे आजू-बाजू से घेर लिया। और कुछ ही देर में एक महिला ने बड़ी ही होशियारी के साथ उसके बैग में रखें दो लाख रुपए की रकम निकाल ली। इस घटना को लेकर तत्काल सिहोरा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। वहीँ जैसे ही सीसीटीवी फुटेज में तीनों आरोपी महिलाओं की शिनाख्त हो चुकी थी।सिहोरा पुलिस की मानें तो जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होंगी। इस घटित हुई घटना को लेकर हमारे संवाददाता ने जब थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे से जानकारी प्राप्त की तो उन्होंने बताया कि पिपरिया पौड़ी निवासी सुभाष कुमार लोधी उम्र 29 वर्ष कियोस्क संचालक हैं। पूर्व में वह गांव में ही प्राथमिक विद्यालय में अतिथ शिक्षक के तौर पर सेवा दे चुके है। जबकि लॉकडाउन के बाद घर की जमापूंजी लगाकर उसने 2020 में एसबीआई का कियोस्क सेंटर खोला है। जिसके चलते बैक दो लाख रुपए निकालने गया था ।युवक को हर सप्ताह दो से ढाई लाख रुपए की जरूरत पड़ती है। जिस कारण से वह 22 नवंबर दिन सोमवार को बैंक से पैसे निकालने गया था। वहां उसने दो लाख रुपए निकाले और पिट्ठू बैग में रखकर शक्कर लेने झंडा चौक स्थित न्यू पारुल किराना दुकान पहुंच गया। युवक शक्कर ले ही रहा था कि तभी वहां तीन महिलाएं पहुंची। तीनों महिलाएं सुभाष के अगल-बगल खड़ी हो गईं। एक महिला वृद्ध दिख रही थी। इसी बीच पीछे खड़ी एक महिला ने बैग से पॉलिथीन में लपेट कर रखे दो लाख रुपए पार कर दिए और तेजी से वहां से निकल गईं। बैग खोला तो उड़ गए होश पीडि़त ने पुलिस को बताया कि जब उसने बैग खोला तो होश उड़ गए। बैग से पैसे गायब थे। उधर, पैसे निकालने के बाद तीनों महिलाएं में दो तेजी से और एक 10 रुपए का सामान लेने के बाद निकल गई। जिकसे बाद पीडि़त ने थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस सीसीटीव्ही खंगाल रही है। जिसमें पूरी वारदात स्पष्ट दिख रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को दबोच लेगी।



