डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

भारतीय तम्बाकू नियंत्रण कानून का पालन करवाने वाहन रवाना

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला कलेक्टर रत्नाकर झा ने बुधवार को भारतीय तम्बाकू नियंत्रण कानून को पूर्ण रूप से पालन करने तथा जिले को तम्बाकू मुक्त बनाने के लिए मध्यप्रदेश वॉलन्ट्री हेल्थ एसोसिएशन के प्रचार वाहन करने जागरूकता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि भारतीय तम्बाकू नियंत्रण कानून का पालन करवाने हम लाखों जाने बचा सकते हैं। जिले को तम्बाकू मुक्त बनाने के लिए हमें तम्बाकू निषेध का संकल्प लेना होगा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक संजय सिंह सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थेे।

जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक 26 नवंबर को संपन्न।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला कलेक्टर रत्नाकर झा की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यां की समीक्षा करते हुए बैठक 26 नवंबर 2021 को दोपहर 1ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। जानकारी अनुसार कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड डिंडौरी ने उक्त बैठक में सभी अधिकारियों और ठेकेदारों को उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

कैरियर काउंसलिंग के लिए 30 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित।

डिंडोरी जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी रमेश सिंह मरावी ने बताया कि कैरियर काउंसलिंग योजना अंतर्गत मनोवैज्ञानिक/विषय विशेषज्ञों का चयन दैनिक मानदेय के आधार पर किया जाना है। जिसमें निजी, सार्वजनिक, शासकीय क्षेत्र में संलग्न व्यक्ति शामिल हो सकते हैं। मनोवैज्ञानिक के लिए योग्यता मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री एवं विषय विशेषज्ञ हेतु किसी भी विषय में स्नातकोत्तर डिग्री या पीजी डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक कैरियर काउंसलिंग में पूर्ण बॉयोडाटा 30 नवंबर 2021 को शाम 6ः00 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page