टीकाकरण महाअभियान को लेकर लोगों में दिख रहा उत्साह

डिंडौरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान के दौरान 24 नवंबर दिन बुधवार को जिले में भर में शाम 5ः00 बजे तक 14 हजार 697 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका था। बताया गया कि कल लगभग शाम 5ः00 बजे तक जिले को प्राप्त लक्ष्य के मुकाबले 48.99 प्रतिशत टीकाकरण किया जा चुका था। बुधवार को प्रातः 9ः00 बजे से टीकाकरण प्रारंभ हुआ, जो देर शाम तक जारी रहा है। टीकाकरण महाअभियान के प्रथम दिवस 24 नवंबर के लिए जिले में 30 हजार व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए मोबाईल टीम द्वारा घर-घर तथा खेतों में काम कर रहे लोगों को भी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। महाअभियान में युवा वर्ग के साथ-साथ दिव्यांग एवं वृद्धजन भी शामिल होकर उत्साह दिखाते हुए सभी जिले वासियों को अपना अपना टीकाकरण कराने की अपील कर रहे हैं।



