अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

क्राइम ब्रांच एवं मदन महल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार अन्य की तलाश

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। मदन-महल थाना प्रभारी नीरज वर्मा से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रेम उर्फ अंगूर सोनकर तथा अनुराग श्रीवास उर्फ अन्नू सेन के द्वारा कम उम्र के लडको की मदद से बडी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा रेल मार्ग,सडक मार्ग एंव विभिन्न तरीको से शहर में लाकर बेचा जा रहा हैं। मुखबिर के बताएं स्थान पर दबिस दी गई जहा पर मदनमहल रेल्वे स्टेशन के बाहर चाय की दुकान के पास 2 युवक खड़े दिखे जो अधिक मात्रा मे मादक पदार्थ गांजा लेकर किसी को डिलेवरी देने खड़े थे। तत्काल योजनाबद्ध तरीके से क्राईम ब्रांच एवं थाना मदनमहल की संयुक्त टीम द्वारा प्लेटफार्म नम्बर 3 के बाहर चाय की दुकान के पास 2 युवक दिखे पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर रोहित बेन एवं विवेक दुबे बताया उनकी तलाशी लेने पर दोनों आरोपियों से कुल 18 किलो 700 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसकी कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार रूपये का तथा 4 मोबाइल फोन एवं नगद 1680 रूपये जप्ती की कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया इसके सम्बंध में पूछताछ की जा रही है। एवं अन्य दो फरार आरोपी प्रेम उर्फ अंगूर सोनकर तथा अनुराग श्रीवास उर्फ अन्नू सेन की तलाश की जा रही हैं। अरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक कनक सिंह, उप निरीक्षक रजनीश मिश्रा, कनक सिंह बघेल सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह आरक्षक सतीश, सुभाष, हमराज उईके, राजेश अग्निहोत्री,महिला आरक्षक प्रिया तथा क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक रामसनेही शर्मा, प्रधान आरक्षक अरविन्द, हरिशंकर गुप्ता, अमित पटैल, राजेश केवट की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page