खास खबरदमोह दर्पणमध्य प्रदेश

पूर्व विधायक प्रताप सिंह का ग्रामीण अंचल का दौरा:ग्रामीणों ने बताई विधुत समस्याएं

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता दमोह/भगवत सिंह लोधी की रिपोर्ट। पूर्ब विधायक प्रताप सिंह लोधी ने बनवार बम्होरी अंचल का दौरा किया जिसमें हर गांव के ग्रामीणों ने विधुत समस्या से होने वाली परेसानी से अवगत करवाया ग्राम मझगुआ मानगढ़, गोलापट्टी, खेडार,भरवाई,पटी नदलल,शाला पटी, पीपर खिरिया,करके, हरदुआ मानगढ़,में जनसपंर्क के दौरान किसानों के बताया कि फसल की बुआई का टाइम है वावजूद इसके गांव गांव में ट्रांसफार्मर जले पड़े है। एवं ट्रांसफार्मरों का सुधार कार्य नहीं किया जा रहा है जिससे किसानों की बोनी अटकी हुई है मझगुआ मानगढ़ में ग्रामवासियों ने पूर्ब विधायक को रास्ते मे ही रोक कर समस्याये सुनाई की 3 माह से 2 ट्रांसफार्मर जले पड़े है बदले नही जा रहे है पटी नादलाल के भरवाई मुहल्ला में पिछले 2 साल से ट्रांसफार्मर नही है जमनेरा से निजी डोरी खीचकर बिजली जलाने को ग्रामीण ,मजबूर है करके गांव में ट्रांसफार्मर 2 माह से खराब पड़ा हुआ है ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए पूर्ब विधायक प्रताप सिंह ने मोबाइल से तत्काल ग्रामीणों की मौजूदगी में विद्युत विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों की विद्युत समस्याओं से अवगत करवाते कहा यदि 1 सप्ताह में ट्रांसफर नही बदले जाते है और ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता तो नोहटा विद्युत वितरण केंद्र के सामने समस्त किसान मिलकर चक्का जाम बिजली आफिस का घेराव करेगे समस्या समाधान के लिए पत्र लिखकर कलेक्टर दमोह एव बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत भी करा दिया है अब विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारियों इस तरह की लापरवाही से ग्रामीणों को हो रही परेशानी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी पूर्व विधायक के जनसंपर्क के दौरान महेंद्र सिंह मंडलम अध्यक्ष,वीरेन्द्र सिंह राजपूत पूर्ब सरपंच, केशव राय, कल्लू भाईजान महराज सिंह,प्रवेश यादव,पन्ना लाल तिवारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page