खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पाटन मनखेड़ी रोड़ के अतिक्रमण करने वालों ने क्षतिपूर्ति सहायता राशि की माँग की

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता पाटन। जबलपुर जिले की पाटन तहशील के नगर परिषद के अंतर्गत आने वाली रोड पाटन, मनखेड़ी रोड चौड़ीकरण का काम सराहनीय है लेकिन अतिक्रमण हटाए जाने के कारण मकानों को जो क्षति पहुंचेगी उसके लिए क्षतिपूर्ति सहायता राशि की मांग एवं निर्माण कार्य जहां से बंद है वहीं से शुरू कराने की माँग की है। चौधरी मोहल्ला दलित गरीब बस्ती तरफ की रोड चौड़ीकरण का कार्य किया जाए इन बातों को लेकर नगर के एवं चौधरी मोहल्ला के सभी लोगों ने एसडीएम पाटन एवं नगर परिषद् सीएमओ को ज्ञापन दिया एवं प्रतिनिधि मण्डल ने कहा की हमें पाटन मनखेड़ी रोड चौड़ीकरण निर्माण कार्य होने से खुशी तो है लेकिन सबसे ज्यादा दुख एवं तकलीफ इस बात का है कि हम गरीब लोग बड़ी मुश्किल से अपने घर मकानों का निर्माण करा पाए हैं जिनको तोड़ने से हमारी मकान की तो बहुत क्षति होगी हमारी आर्थिक स्थिति भी इतनी मजबूत नहीं है कि हम उसका अतिक्रमण होने के बाद क्षतिपूर्ति निर्माण पुनःकर सकें इस हेतु यह ज्ञापन सभी लोगों ने एसडीएम को सौंपा और अपनी बात उच्च स्तरीय अधिकारियों से कर के क्षतिपूर्ति निर्माण सहायता राशि की मांग की एवं जहां से रोड चौड़ीकरण का काम बंद है वहीं से चालू करने का आग्रह किया ताकी समानता से रोड का चौड़ीकरण हो सके और हम गरीब लोगों के साथ कोई नाइंसाफी ना हो अधिकारियों से मिले आश्वासन को देखते हुए जल्द से जल्द बड़े अधिकारियों से बात कर क्षतिपूर्ति सहायता राशि दिलवाने का आश्वासन दिया जो मिलने के बाद हमें कोई आपत्ति नहीं होगी यह सभी लोगों की सहमति होगीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page