अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सूदखोरों के विरूद्ध लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही:तीन सूदखोरों पर प्रकरण दर्ज, आरोपी हुए फरार

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। लार्डगंज थाना प्रभारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव से मिली जानकारी अनुसार ने श्रीमति नीता गुप्ता, ममता तिवारी,शैल तिवारी द्वारा जबलपुर पुलिस अधीक्षक को एक लिखित शिकायत की गई थी जिसमें दीपक टेकवानी,हर्षा टेकवानी,आशीष सेन 10% से 20% ब्याज दर पर पैसे चलाते है। समय पर पैसा न देने पर गालीगलौज, मारपीट कर, घर में घुसकर सामान उठाकर ले जाते हैं। पैनाल्टी भी वसूल करते हैं। रास्ते में आते जाते समय बेज्जती भी करते हैं। जब भी विरोध करने की कोशिश करते थे तो हर्षा टेकवानी,आशीष सेन ने हम लोगों को धमकी दी कि हम लोग महादेव पहलवान के लोग है और उनका ही पैसा ब्याज पर चलाते हैं। देना जानते है तो वसूलना भी जानते है। हम सभी महिलाओं पर हर्षा टेकवानी ने चैक बाउंस कराके केस कर दिया है। दुगना-तुगुना पैसा देने के बाद भी हम लोगों को कोर्ट में चक्कर लगाना पड़ रहा है। हम सभी महिलाओं के चैक स्टॉम्प हर्षा टेकवानी वापस नहीं कर रही है। शिकायत पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही किये जाने का अनुरोध किया गया था। आज दीपक टेकवानी, हर्षा टेकवानी, आशीष सेन के द्वारा ब्याज पर पैसा देकर, डरा धमकाकर अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अवैध वसूली करना पाये जाने पर आज अपराध पजीबद्ध करते हुये आरोपियो की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। आरोपियों के पकड़े जाने पर महादेव पहलवान से इनके क्या सम्बंध है पूछताछ करते हुये अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page