जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मुक्ति फाउन्डेशन के द्वारा निःशुल्क HLA टेस्ट कार्यक्रम, विक्टोरिया अस्पताल परिसर में सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। विक्टोरिया अस्पताल के RCH सभाकक्ष में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिये निःशुल्क HLA कैम्प का आयोजन किया गया। मुक्ति फउण्डेशनके संस्थापक अध्यक्ष डॉ. विवेक जैन ने अवगत कराया कि कोकिलाबेन हस्पिटल, मुंबई से डॉ. सुशांतनु सेन, डॉ. जुही मल्होत्रा एवं डॉ. ज्योति टंडन ने थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों का निःशुल्क परिक्षण किया। संयुक्त स्वास्थ्य संचालक म. प्र. शासन डॉ. संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में HLA कैम्प का सफल आयोजन विक्टोरिया में हुआ। जिसमें 80 बच्चों का पूर्णतः निःशुल्क HLA परिक्षण हुआ। स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रत्नेश कुररिया ने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिये किये गये कार्य की प्रशंसा की।

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को रक्त उपलब्ध कराने वाले रक्तवीरों का सम्मान मुक्ति फाउण्डेशन के द्वारा किया गया। शिविर में विक्टोरिया RMO डॉ. पंकज ग्रोवर एवं नोडल अधिकारी डॉ. के. के. वर्मा का सहयोग रहा। थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों हेतु रक्तदान के लिये संकल्पित मुक्ति फाउण्डेशन के सभी 70 लोगों को मुक्ति फाण्डेशन द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया । स्वास्थ्य शिविर को पूर्णतः सफल बनाने में मुक्ति फाउण्डेशन के मार्गदर्शक मनीष सेठ एवं सभी सदस्यों का अतुल्य योगदान रहा। मुक्ति थैलेसीमिया वेलफेयर (मुक्ति फउन्डेशन) अधिकृत नेशनल वेलफेयर सोसायटी, नई दिल्ली सदस्य फेडरेशन ऑफ थैलेसीमिक इंडियंस सदस्य थैलेसीमिक पेशेन्ट एडवोकेसी ग्रुप, नई दिल्ली। विगत 3 वर्षों से थेलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के बचाव एवं सुरक्षा के साथ पीड़ित बच्चों को रक्त उपलब्ध कराने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
मुक्ति फाउण्डेशन से अध्यक्ष रीना दुबे, पल्लवी सोमैया, रितेश ओझा सरबजीत सिंह पाला, सुशील सिंह ठाकुर, पायल मोटवानी, आशीष कोटवानी, कविता श्रीवास्तव, ज्योति किरण मिश्रा, संगीता कोहली, भैरवी जी, डॉ. सुशील तिवारी, आयुष गुप्ता, सोनम, रुपाली खरे, अतुल जैन, ज्योति जैन, नीलू जैन, नीतु ठाकुर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page