गोहलपुर अंतर्गत 2.5 एकड़ शासकीय भूमि को कराया कब्जा मुक्त : भू-माफिया हाजी इरशाद के विरूद्ध प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। थाना गोहलपुर के अंतर्गत आने वाले अमखेरा कुदवारी स्थित 2.5 एकड़ शासकीय भूमि जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 5 करोड़ रूपये के आस पास है। उस पर अवैध कब्जा करके किया जा रहा था भू माफिया हाजी इरशाद द्वारा सारा नगर नाम से कालोनी का निमार्ण यह है मामला, गोहलपुर थाना से मिली जानकारी अनुसार गोहलपुर थाने के अंतर्गत अमखेरा कुदवारी में भू-माफिया हाजी इरशाद के द्वारा सारा नगर नाम से 2.5 एकड़ शासकीय भूमि जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ रूपये है। पर अवैध कब्जा कर निमार्ण कार्य किया जा रहा था, आज पुलिस प्रशासन द्वारा नगर निगम के सहयोग से निर्मित किये गये 4 मकान जिनके निमार्ण की अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रूपये थी उसको जमीदोंज करते हुये शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है। विवाद होने की आशंका को ध्यान मे रखते हुये कार्यवाही के दौरान एसडीएम.अधारताल ओम नमः शिवाय अरजरिया, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर अखिलेश गौर उप पुलिस अधीक्षक अजाक पंकज मिश्रा, नायब तहसीलदार संदीप जैसवाल, थाना प्रभारी गोहलपुर अरविंद चौबे, थाना प्रभारी गढा राकेश तिवारी, थाना प्रभारी माढेाताल श्रीमति रीना पाण्डे शर्मा, थाना प्रभारी विजय नगर श्रीमति सोमा मलिक, थाना प्रभारी घमापुर जी.आर. चंद्रवंशी, थाना प्रभारी बेलबाग एस.एल. वर्मा तथा नगर निगम के उपायुक्त प्रफुल्ल श्रीवास्तव नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता के अधिकारी मौजूद थे ।



