डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

टारगेट पूरा करने फर्जीवाड़ा कर जुटाए जा रहे, लक्ष्य के मिले आंकड़े

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। एक तरफ कोविड-19 का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है, इसलिए लोगों को सुरक्षित करने देशभर में अभियान चलाकर कोविड टिकाकरण का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। बताया गया कि प्रथम डोज लगने के बाद वैक्सीनेशन की अब दूसरी डोज लगवाने के लिए विभागीय अमला लगातार प्रयासरत भी है, तो वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गौरतलब है कि समनापुर क्षेत्र अंतर्गत चांदरानी गांव के रामू सिंह राठौर की बेगर दूसरी डोज लगे ही मोबाइल पर वैक्सीनेशन डोज लगने की मैसेज आ गए। यहां तक कि संबंधित के वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र भी पूर्ण होने के पत्र जारी हो गए, जबकि वास्तव में संबंधित युवक को वैक्सीनेशन की दूसरी डोज अभी तक नहीं लगी है। बताया गया कि इसी तरह जिले के अन्य स्थानों से इस तरह के मामले सामने आए हैं, जहां दूसरी डोज लगवाए बिना ही संबंधितों के वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए। आरोपों के मुताबिक स्वास्थ्य विभागीय अमला लक्ष्य के मिले सरकारी आंकड़ों को पूरा करने फर्जीवाड़ा कर आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि स्वस्थ विभाग की लापरवाही आने वाले दिनों में गंभीर समस्या पैदा कर सकती हैं, जिसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page