महिलाओं के गले से चेन छीनने वाले लुटेरे पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता।ओमती थाना से मिली जानकारी अनुसार दिनांक 19-11-21 की रात लगभग 10-15 बजे श्रीमती अनामिका पाठक उम्र 46 वर्ष निवासी धनवंतरीनगर संजीवनीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात 8 बजे अपने परिवार के साथ कार से धनवंतरी नगर से अरिहंत होटल खाना खाने आये थे उसके पति ने बेन बीना के सामने खाली जगह बराट रोड पर दाहिने तरफ गाड़ी पार्क की, जहॉ से सभी होटल अरिहंत चले गये वह अपनी सास को हाथ पकड़कर पैदल अरिहंत होटल लेकर जा रही थी अरिहंत होटल से 10-15 मीटर पहले एक लड़का कार्गो एवं फुल शर्ट्र पहने था उम्र लगभग 18 से 25 वर्ष की होगी पीछे से आकर उसकी सास मंजुली रानी के गले में पहनी सोने की चैन वजनी लगभग डेढ़ तोला की गले से खींचकर रसल चौक से चौथे पुल की तरफ भाग गया। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। इसी तरह गोरखपुर थाने में अनु भाटिया उम्र 37 वर्ष निवासी सैंटल बैंक के पास गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनॉक 26-11-21 को शाम 4 बजे एक्सिस से अपने बच्चो को डांस क्लास छोडकर वापस आ रही थी शाम 4 बजे जैसे ही चौथे पुल के पास स्थित बांस बल्ली टाल के पास पहुंची तभी एक एक्सिस मे सवार 3 लडके आकर रूके तभी पीछे बैठा लडका दौडकर उसकी तरफ आया एवं उसके गले से सोने की चेन जिसमे डायमण्ड का पैंडिल था खींचकर तेजी से एक्सिस मे बैठा तीनो भगने लगे उसने एवं आसपास के लोगों ने पीछा किया तीनों भण्डारी अस्पताल रोड की ओर भाग गये। चेन छीनने वाले लडके की उम्र लगभग 20 वर्ष होगी जो काली जैकिट पहने था। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गठित टीम के द्वारा आसपास के सी.सी.टी.व्ही फुटेज खंगाले गये, मिले फुटेज के आधार पर एक लुटेरे की पहचान मुखबिर द्वारा अमन बाल्मिक निवासी पैंटीनाका ग्राउड के पास थाना कैंट के रूप में की गयी। अमन बाल्मिक की सरगर्मी से तलाश कर अभिरक्ष में लेते हुये सघन पूछताछ की गयी तो अपने साथी मोनिश खरे निवासी पैंटीनाका ग्राउंड के पास एवं राहुल साहू निवासी संजय गांधी नगर के साथ मिलकर थाना ओमती अंतर्गत रसल चौक पर बराट रोड की ओर से आ रही महिला के गले से सोने की चेन छीनना एवं दिनॉक 26-11-21 को मोनिश खरे एवं हेमंत धानुक निवासी मोदीबाडा के साथ मिलकर चौथा पुल स्थित लकडी के टाल के पास एक महिला के गले से सोने की चेन छीनना स्वीकार किया। मोनिश खरे,हेमंत धानुक,राहुल साहू की सरगर्मी से तलाश कर अभिरक्षा मे लेते हुये छीनी हुई सोने की 2 चेन कीमती लगभग 1 लाख रूपये की तथा घटना में प्रयुक्त एक्सिस बिना नम्बर की जप्त करते हुये घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल की बरामदगी के प्रयास जारी है।



