बारह सिंगा की सींग लगी मुंडी सहित महिला तस्कर पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। रांझी थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि रक्षा नगर कालोनी रांझी निवासी निशा डेविड,अपने मकान के प्रथम तल के कमरे मे विदेशी मुर्गियॉ बेचने हेतु पाले हुये है, उसी कमरे में एक बारहसिंगा की मुंडी जिसमें दोनो तरफ सींग लगी हुई है,बेचने के लिये छिपाकर रखे हुये है। मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी मुर्गियों वाले कमरे की तलाश ली गयी तो एक बारहसिंगा की मुडी जिसमें दोनों तरफ सींग लगी हुई है छिपाकर रखे मिली,बारहसिंगा की सींग लगी मुंडी मौके से जप्त करते हुये आरोपी श्रीमति निशा डेविड के विरूद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त बारहसिंगा की सींग लगी हुई मुंडी कहॉ से और कैसे प्राप्त की इसके सम्बंध में पूछताछ की जा रही थी।



