नगर परिषद मझौली मैं चलाया गया स्वच्छता ड्राइंग कॉम्पिटिशन कार्यक्रम


मझौली दर्पण—- नगर परिषद मझौली जबलपुर मध्य प्रदेश में स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत नगर मझोली के स्कूलों में स्वच्छता ड्राइंग कम्पटीशन कराया गया जिसमें लगभग 800 बच्चों ने भाग लिया पुरस्कार के रूप में प्रथम पुरस्कार 1000 रूपये एवं द्वितीय पुरस्कार 500 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार गिफ्ट के रूप में रखा गया ड्रॉइंग प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया
स्वच्छता जागरूकता की थीम पर विद्यार्थियों ने पोस्टर पेंटिंग बनाई जिसका इम्पीरियल शिक्षा समिति द्वारा सभी पेंटिंग का चुनाव किया प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग चुन कर पुरस्कार वितरित किए।
स्वच्छता ड्राइंग कॉम्पिटिशन का प्रथम पुरस्कार शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक शाला मझौली कक्षा छठी के छात्र शौर्य रैकवार ने प्राप्त किया एवं द्वितीय पुरस्कार सरस्वती ज्ञान मंदिर मझौली कक्षा छठी के छात्र हेमंत मिश्रा ने जीता तथा तृतीय पुरस्कार दुर्गा विद्या मंदिर मझोली कक्षा छठवीं की छात्रा सायना मोमिन को दिया गया इन विद्यार्थियों ने स्वच्छता पेंटिंग में पुरस्कार जीत कर अपने स्कूल एवं नगर गौरवविन्वत किया है हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है रॉस इंडिया भोपाल की टीम द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नगर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में नंबर वन बनाने में सहयोग करने , सूखे एवं गीले कचरे को पृथक कर कचरा गाड़ी में डालने, घर स्कूल एवं नगर को स्वच्छ बनाने में कार्य करने हेतु प्रेरित करते हुए जागरूक किया।
कार्यक्रम में इम्पीरियल शिक्षा समिति जबलपुर से शैलेन्द्र सेन एवं अमित सेन तथा रॉस इंडिया भोपाल से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मनोज चौरसिया उपस्थित रहे।



