डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान के संवाद स्थल बिजौरा का कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 01 दिसम्बर को दोपहर 1ः00 बजे राशन आपके ग्राम योजना के अंतर्गत डिंडौरी जिले में ग्राम बिजौरा जनपद पंचायत बजाग के हितग्राहियों से सीधा संवाद करेंगे। प्रदेश सरकार जनजातीय विकासखण्डों में हितग्राहियों को राशन आपके ग्राम योजना के अंतर्गत गांव-गांव में राशन वितरण करने का कार्य कर रही है। इससे हितग्राहियो को राशन लेने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। कलेक्टर रत्नाकर झा ने मंगलवार को ग्राम बिजौरा में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। स्थल निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी आर.एम. सिंह, तहसीलदार बजाग गोविंद राम सलामे, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बजाग सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।कलेक्टर झा ने कहा कि राशन आपके ग्राम योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री के संबोधन का लाईव प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई और हितग्राहियों के लिए बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर झा ने कार्यक्रम स्थल में मंच, माइक बैठक व्यवस्था, टेंट, पार्किंग, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा के प्रबंध, पेयजल व्यवस्था और कन्यापूजन की तैयारियां सहित अन्य व्यव्स्था पूर्ण करने को कहा है। उन्होंने राशन आपके ग्राम योजनांतर्गत हितग्राहियों को राशन का वितरण की तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला आपूर्ति अधिकारी को हितग्राहियों की सूची बनाने को कहा गया है। कलेक्टर झा ने ग्राम बिजौरा में टीकाकरण की स्थिति के संबंध में सरपंच एवं ग्राम रोजगार सहायक से जानकारी ली, उन्होंने बताया कि ग्राम बिजौरा में सभी नागरिकों को टीकाकरण का प्रथम डोज लग चुका है। द्वितीय डोज के लिए 17 नागरिक शेष हैं, जो निर्धारित दिनांक को अपना द्वितीय डोज लगवा लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page