जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

श्रेष्ठ कार्य के लिए सामाजिक संस्थाएं व समाजसेवी हुए सम्मानित

जबलपुर दर्पण। विश्व विकलांग दिवस के अवसर गीताधाम ग्वारीघाट में दिव्यांगजन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें दिव्यांगों की सेवा के लिए कार्य करने वाली विभिन्न संस्थाओं व समाजसेवियों का सम्मान किया गया। यह सम्मान प्रभारी संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण आशीष दीक्षित के अनुसार संस्थाओं व समाजसेवियों के कार्यों को प्रोत्साहन देने के लिए किया गया, ताकि ऐसी संस्थाएं व समाजसेवी निरंतर दिव्यांगजनों के लिए बेहतर से बेहतर कार्य करते रहें।
सम्मान कार्यक्रम में  कार्यालय सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग जबलपुर संभाग के द्वारा हम हैं न फाउण्डेशन से शरद विश्वकर्मा, प्रशस्त विश्वकर्मा, रत्नेश राय, सुशील यादव, दिव्यांशु विश्वकर्मा को थैलेसीमिया पीडि़तों के लिए निरंतर कार्य करने व शासन की योजनाओं से उन्हें लाभान्वित करवाने, देश व समाज सेवा के लिए कार्य करने पर सम्मानित किया गया। वहीं अनुश्री वेलफेयर सोसायटी से अजय घोष, दिशा वेलफेयर सोसायटी से सरबजीत सिंह नारंग व मां रेवा रक्तदान मानव सेवा संस्थान विकाश शुक्ला व अमित बर्मन को थैलेसीमिया से पीडि़तों को ब्लड उपलब्ध करवाने, थैलेसीमिया बीमारी के संदर्भ में जनजागृति फैलाने सहित अन्य सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर नि:शक्तजन आयुक्त संदीप रजक, डॉ जितेन्द्र जामदार, दीपांकर बैनर्जी व संतगण आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page